फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गोशाला में पशुओं के साथ क्रूरता की शिकायत, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर रोड थाना क्षेत्र स्थित धोरण खास के बीमा विहार इलाके में संचालित एक गोशाला के खिलाफ स्थानीय निवासियों और पशु कल्याण कार्यकर्ताओं ने शिकायत दी है। राजपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधियनियम में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




तहरीर के अनुसार दून ट्रफलगर एक्सटेंशन के पीछे पिछले कई वर्षों से एक गैरकानूनी गोशाला संचालित की जा रही है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पूर्व में इस संबंध में डीएम, एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में भी शिकायतें की जा चुकी हैं और चालान की कार्रवाई भी हुई है। आरोप है कि एसडीएम की अनुमति केवल 15 पशु रखने की थी लेकिन वर्तमान में वहां 31 पशु रखे गए हैं। तहरीर में यह भी कहा गया है कि पशुओं की देखभाल में भारी लापरवाही बरती जा रही है।



भीषण गर्मी में उन्हें बिना पर्याप्त पानी के रखा जाता है, छोटे-छोटे रस्सों से बांधा जाता है और परिसर में गंदगी व गोबर के ढेर लगे रहते हैं। मृत पशुओं को परिसर में ही दफनाने के भी आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने इसे पशु क्रूरता बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें