फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टोंस नदी किनारे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट कोतवाली क्षेत्र में मसंदावाला स्थित टोंस नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक के शरीर में एक जगह हल्की चोट के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह पानी में कूदा होगा जिससे चोट लगी होगी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शव नदी किनारे चित अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था, जबकि शव के पास पत्थरों पर उसकी पैंट, कमीज, जूते, बेल्ट और घड़ी रखी हुई थी। कपड़ों की तलाशी लेने पर बीड़ी का बंडल और माचिस बरामद हुई, लेकिन पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई तथा साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में मृतक के सीने पर हल्के लाल रंग का निशान मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि पानी में कूदने के दौरान चोट लगी होगी। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। कैंट थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें