फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीवरेज का पानी नाले में डालने का आरोप, मानवाधिकार आयोग से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। नगरपालिका क्षेत्र के मुख्य पहाड़ी गली चौक पर करीब एक माह से सीवरेज का पानी पंपिंग सेट के माध्यम से बरसाती पानी की नाली में डाले जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

ह्यूमन राइट एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के सचिव को पत्र भेजकर शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीवरेज का दूषित पानी खुले नाले में डाले जाने से क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। साथ ही इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार संबंधित अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आयोग से मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीवरेज के पानी का खुले नाले में निस्तारण जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या है।
विज्ञापन


जितेंद्र जोशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें