फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिवालिक अकादमी में अंतर-सदनीय प्रश्नोत्तरी, सतपुड़ा सदन ने जीता पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। शिवालिक अकादमी में बृहस्पतिवार को अंतर-सदनीय विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें सतपुड़ा सदन प्रथम, शिवालिक द्वितीय और अरावली तृतीय रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य ज्ञान, निर्णय क्षमता और टीम भावना बढ़ाना था। चारों सदन अरावली, सतपुड़ा, शिवालिक, विंध्या ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता चार चुनौतीपूर्ण चरणों में हुई। अरावली और शिवालिक सदन के बीच रोमांचक निर्णायक मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। प्रधानाचार्या रजनी त्यागी और समन्वयक स्वाति शर्मा ने प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ज्ञान और तार्किक क्षमता विकसित करती हैं। शिक्षिका इशिता, मेघा पुन ने प्रश्नोत्तरी संचालक की भूमिका निभाई, शिम्टी ने संचालन किया। इस अवसर पर तान्या त्यागी, स्वाति शर्मा, शम्मी चौहान, संतोषी, हिमानी, रंजन, सदन प्रमुख शबनम खान, मीनू सिंह, निधि पुरोहित और रुचि उनियाल सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें