फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस ने की ऐसी हरकत कि महिला ने कर दी FIR

Sat, 10 May 2014 04:09 PM IST
अमर उजाला, रुड़की, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
साहब! भैंस ने मेरे घर की दीवार हिला दी है। आप डेयरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई करें। अगर भैंस को वहां से नहीं हटाया गया तो मेरे घर की दीवार गिर जाएगी।
विज्ञापन


ये अजीब वाकया है सिविल लाइन कोतवाली के गांव ढंढेरा का। एक महिला का आरोप है कि उसके घर के पड़ोस में दूध की डेयरी है। डेयरी में बंधी भैंस उसके घर की दीवार को टक्कर मारती रहती है।

महिला का कहना है कि अगर किसी दिन दीवार गिर गई तो कौन जिम्मेदार होगा। उसने पुलिस को भैंस के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

पुलिस कर रही है गहन जांच

आरोप है कि उसने डेयरी मालिक से भी कई बार भैंसों को दीवार से दूर बांधने को कहा, लेकिन डेयरी मालिक ने बात अनसुनी कर दी। अगर उसे कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार डेयरी मालिक ही होगा।

यही नहीं डेयरी स्वामी ने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के आरोपों की गहनता से जांच कर रहे है।

वहीं कर्णप्रयाग क्षेत्र में एक व्यक्त‌ि को देखते ही सांड उसके पीछे पड़ गया।

सांड़ मारता रहा वो भागता रहा

जहां रुड़की क्षेत्र जहां महिला ने भैंस से डर कर शिकायत कर दी वहीं कर्णप्रयाग में एक व्यक्ति को देखते ही सांड भड़क गया।

मुख्य बाजार में नगर पंचायत के एक सफाई कर्मी पर सांड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साड़ उसे तब तक मारता रहा जब तक वह ‌ग‌िर नहीं गया। घायल को सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती किया गया है।

नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी संगठन ने घायल के उपचार के लिए त्वरित मदद और मुआवजा देने की मांग भी की है।
विज्ञापन

इस तरह किया सांड ने हमला

शुक्रवार प्रात: 6.30 बजे सफाई कर्मी विनोद मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप मार्ग पर झाड़ू लगा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक आवारा सांड से हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर जा गिरा।

सांड बार-बार उसे सींग मारता रहा। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने सांड को भगाया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। विनोद के सिर, चेहरे और गर्दन की हड्डी पर गहरी चोटें आई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें