मसूरी। विद्या भारती पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर से 2 अक्तूूबर तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य बिंदुओं को युवाओं एवं नागरिकों तक पहुंचाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है।
प्रांत संयोजक मनोज रयाल ने बताया कि विद्या भारती की ओर से कराए जा रहे माईनेप कार्यक्रम में छात्रों सहित सभी नागरिकों के लिए तीन वर्गों एवं तेरह भाषाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन (www.mynep.in) माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगिता में अभी तक सात लाख से अधिक प्रतिभागी पंजीकरण करा चुके हैं। विद्या भारती दो अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के माध्यम से नई शिक्षा नीति के संदर्भ में जन मानस को जागरूक करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान करती है।