फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलएम कंपनी की ठगी का शिकार हुए लोग

विज्ञापन
एमएलएम कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर पुलिस से मिलते लो? - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
क्षेत्र के कई लोग एक एमएलएम (मल्टी लेवल मार्केटिंग) कंपनी की ठगी का शिकार हो गए। कंपनी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर पीड़ित लोगों ने मूवमेंट पुअर इंडिया सोल्युशन के बैनर तले तहसीलदार प्रकाश शाह के माध्यम से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में संगठन की अध्यक्ष अनुपमा टांक ने कहा कुछ दिनों पहले एक कंपनी संचालक ने मोटी रकम का लालच देकर क्षेत्र के कई लोगों को कंपनी से जोड़ा, जिसके बाद उन्हें नए सदस्य बनाने के लिए कहा गया। मोटी रकम के लालच में कई लोगों ने अपनी जीवन भर की पूंजी को कंपनी में लगा दिया लेकिन, अब कुछ दिन पहले से कंपनी का संचालक फरार है। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की गुहार लगाई है। साथ ही पीड़ितों ने भी पुलिस से आरोपी को पकड़ने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में नीलम, मनजीत, आयुष, आशु सिंह, मोनिका, बबलू, छुमा, भूसा, नय्यर, सुमित्रा, सपूजा, कंचन, रीना, भवानी शंकर, मीनू यादव, अनिता, धर्मेंद्र, बबीता, शकुंतला, बीना, अनीता, किशोर, संगीता, दीपा वर्मा, विजेंद्र सिंह, नरेंद्र, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें