हरिद्वार जिले के औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड के पांच वाहनों से आग पर काबू पाया गया।
बहादराबाद क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. कंपनी के गोदाम में आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया गया कि गोदाम में शुक्रवार तड़के लोगों ने धुआं उठते देखा। गोदाम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। गोदाम में हिंदुस्तान लीवर कंपनी का माल रखा था, जो खाक हो गया।
जिस वक्त आग लगी वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। आग से कितना नुकसान हुआ यह यह अभी पता नहीं लग पाया है। सूचना पर पहुंचे पांच फायर ब्रिगेड वाहनों से काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया।