फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग के अपहरण के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने बुधवार को सभावाला सहसपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग को साथ लेकर कहीं दूर भागने की फिराक में था। पुलिस ने नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मेडिकल जांच में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के अलावा दुष्कर्म की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक पिता की तहरीर पर संजय पुत्र सुभाष निवासी बिजनौर (यूपी) के खिलाफ नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया था। बुधवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी युवक नाबालिग के साथ सहसपुर-सभावाला रोड पर खड़ा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा और नाबालिग को अपने कब्जे में लिया।
थानाध्यक्ष राजीव रौथाड़ ने बताया कि नाबालिग की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ ही बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी जोशी, कांस्टेबल मोहम्मद इरशाद, दीपक चौहान, जितेंद्र, संगीता सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें