फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस तय करेगी समिति, जानिए काम की बात

Sat, 08 Jul 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
students
विज्ञापन
निजी चिकित्सा विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेजों की फीस अब उत्तराखंड अनानुदानिक प्रवेश एवं शुल्क समिति तय करेगी। वहीं, राज्य के सभी सरकारी-निजी मेडिकल कालेज, डेंटल कालेज व निजी, डीम्ड विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग (एनईईटी यूजी-2017 के परिणामों और मेरिट के आधार पर) 10 सदस्यीय केंद्रीय काउंसिलिंग बोर्ड के माध्यम से होगी। अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में यह फैसले लिए गए। 
विज्ञापन


इस वक्त प्रदेश में दो निजी विवि और एक मेडिकल कालेज हैं, जहां पर करीब 450 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश होना है। बैठक में तय हुआ कि फीस को लेकर उत्तराखंड अनानुदानित प्रवेश एवं शुल्क समिति जो फैसला करेगी, वह मान्य होगा। समिति के पास चिकित्सा-शिक्षा निदेशक के माध्यम से 10 जुलाई तक प्रस्ताव भेजने का निर्देश भी दिया गया।

इसके अलावा जब काउंसिलिंग होगी, उस समय काउंसिल बोर्ड के अलावा प्रत्येक निजी चिकित्सा विवि और मेडिकल कालेज का एक-एक प्रतिनिधि भी विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर मौजूद रहेगा। हालांकि उसकी काउंसिलिंग में कोई भी भूमिका नहीं होगी। 16 जुलाई से काउंसिलिंग कराने की संभावित तारीख रखी गई है।
विज्ञापन


अपर सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि किसी भी हाल में कोई भी सीट खाली न रह जाए, इसे सुनिश्चित किया जाएगा। पारदर्शिता से प्रवेश कराया जाएगा। रही बात फीस की तो उम्मीद है कि काउंसिलिंग शुरू होने से पहले फीस को लेकर समिति फैसला दे देगी। इस दौरान चिकित्सा-शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना समेत सरकारी और निजी मेडिकल कालेज संस्थानों के प्रमुख मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें