गुदगुदाने के लिए तैयार हो जाइए। आपको हंसी से लोट पोट करने के लिए कपिल की रिंकू भाभी देहरादून आ रही है। दून में पहली बार किसी कॉमेडी शो का आयोजन होगा।
द कबीर इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट कंपनी की ओर से 18 नवंबर को कॉमेडी नाइट विद सुनील ग्रोवर का आयोजन फुटहिल्स गार्डन में किया जाएगा। इस दौरान बॉलीवुड गायक इनदीप बक्शी भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
शुक्रवार को एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में बॉलीवुड गायक इनदीप बक्शी और द कबीर इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट कंपनी के डायरेक्टर सम्राट कुमार रॉय ने बताया कि 18 नवंबर को फुटहिल्स गार्डन में कॉमेडी नाइट विद सुनील ग्रोवर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।