फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्य नाटक ‘अपने-अपने दांव’ ने गुदगुदाया

विज्ञापन
कौलागढ़ रोड स्थित एएमएन घोष ऑडोटोरियम में हास्य नाटक 'अपने अपने दांव'की प्रस्तुति देते ओएनजीसी क?
विज्ञापन
कर्मचारी कल्याण समिति ओएनजीसी के सौजन्य से केडीएमआईपी के एएमएन घोष ऑडिटोरिम में पारिवारिक हास्य नाटक ‘अपने-अपने दांव’ का मंचन किया गया। दिव्येंदु मुखर्जी निर्देशित और दया प्रकाश सिन्हा लिखित नाटक वर्तमान समय में लालच और स्वार्थ से पनपती रिश्तों की दूरियों को परिस्थितिजन्य हास्य के माध्यम से दर्शाया गया है। नाटक ने दर्शकों को जमकर गुदगुदाया।
विज्ञापन

नाटक की शुरुआत मध्यम वर्ग के एक परिवार से होती है। पति के निधन के बाद भतीजे के परिवार के साथ रहते हुए बुआ दादी की दौलत (सोने की ईंटों भरा बक्सा) पाने के लिए उसका भतीजा, उसकी पत्नी, बेटी और दामाद कई तरह के जाल बुनते हैं। बुआ दादी भी अंत समय तक दौलत का भ्रम बनाकर पूरे परिवार को अपने कहे अनुसार चलने को मजबूर करती है, जो कि वास्तव में कभी थी ही नहीं। लगभग डेढ़ घंटे की प्रस्तुति के दौरान नाटक में कलाकारों ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। वहीं दूसरी ओर दामाद और बेटी रानी ने किरदारों ने अपनी अदाकारी से अंत तक दर्शकों को बांधे रखा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओएनजीसी के इंफ्रा के हेड विपुल कुमार जैन रहे। इस दौरान समिति के संजय भट्ट, आरआर द्विवेदी, जेएस चुग, नरेंद्र, मनमोहन नेगी, विनीत गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें