फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास: आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान में सैनिकों ने छान मारा जंगल

Sun, 23 Sep 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
अभ्यास के दौरान दोनों सेनाओं के जवान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चौबटिया के घने जंगलों में भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास जारी है। शनिवार को छावनी क्षेत्र के जंगलों में कई आपरेशनों को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


घर में छिपे आतंकियों को भी मार गिराया गया।  दोनों देशों के सैनिक घने जंगलों में आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान पर निकले। इस दौरान सड़क पर चेक पोस्ट लगाने को त्वरित कार्रवाई बल टीम का भी प्रदर्शन किया गया। विस्फोटक सामग्री के संचालन की तकनीक भी साझा की गई।  

15 गढ़वाल रेजीमेंट के तहत यहां चौबटिया क्षेत्र में भारत-अमेरिकी सैनिकों के बीच युद्धाभ्यास के तहत भारतीय सेना अमरिकी सैनिकों को दुश्मन के खिलाफ जमीनी युद्ध कौशल की तकनीक सिखा रही है। घर में छिपे आतंकियों को चुन-चुन कर मार गिराने के प्रदर्शन से अमेरिकी सैनिक भी हैरत में हैं। शनिवार को भी क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ वृहद आपरेशन को अंजाम दिया गया। घुसपैठ पर कड़ी निगाह रखी गई और स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकालकर आतंकियों को ढेर किया गया। 
विज्ञापन


चेक पोस्ट पर संदिग्धों के खिलाफ चला अभियान 
रानीखेत। डिवीजन स्तरीय युद्धाभ्यास के दौरान भारत और अमेरिकी सैनिक फील्ड अभ्यास में खूब पसीना बहा रहे हैं। आर्मी वाहन चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान का भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पोस्ट पर एक संदिग्ध व्यक्ति मिला, सूचना मिलने पर सेना की त्वरित कार्रवाई बल की टीम ने मोर्चा संभालते हुए संदिग्ध के मनसूबों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें