I
II मसूरी वन प्रभाग के दुधली बीट में सड़क निर्माण के दौरान चार बांझ के पेड़ों को काटने और पांच पेड़ों को नुकसान पहुंचाने के मामले में वन विभाग ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि दुधली क्षेत्र में पुराने मार्ग के खुदान, चौड़ीकरण के दौरान चार बांझ के पेड़ों को काटा गया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पाया कि खुदान में जेसीबी के टायर के निशान पाए गए हैं। कहा बिना सक्षम अनुमति के अधिसूचित वन भूमि में खुदान, कटान एवं अवैध पातन पाए जाने पर रमेश कठैत के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बताया कि एसडीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है, जो पेड़ों के कटान और नुकसान की जांच करेगी। I