फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य महासंघ के होली मिलन में जमकर उड़े रंग और गुलाल

विज्ञापन
जीएमएस रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह कार्?
विज्ञापन
भारतीय वैश्य महासंघ महानगर की ओर से होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही जमकर रंग और गुलाल उड़ा। मथुरा के वृंदावन से आई टीम ने फूलों की होली खेली।
विज्ञापन

जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सहज संगल ने भरतनाट्यम, कनक कला केंद्र की गुरु बीना अग्रवाल ने श्री केदारनाथ धाम में आई आपदा पर नृत्य नाटिक ा, सरिता ने होलिका, अंकिता ने झूमर नृत्य, राधिका एवं कनिका राधा-कृष्ण बनकर नृत्य प्रस्तुत किया। संदीप गुप्ता व राजेश गोयल ने होली के गीत गाए।
इस दौरान कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया। जिसमें प्रख्यात कवि राकेश जैन, जसवीर हलदार, सुबोध बाजपाई और अन्य कवियों ने कविताएं सुनाईं। प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि होली का पर्व भाईचारे से रहना सिखाता है। इस मौके पर जिन नवदंपतियों, पद्मश्री डॉ. योगी ऐरन एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुनीता गोयल का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान राजेंद्र प्रसाद गोयल, नरेश बंसल, विनोद गोयल, विवेक अग्रवाल, रमा गोयल, राजेश सिंघल, अजय कुमार गर्ग, महावीर प्रसाद गुप्ता, पुनीत मित्तल, महेश चंद गर्ग, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन राकेश जैन एवं विवेक अग्रवाल ने किया।
यादव महासभा ने मनाई होली
देहरादून। धर्मपुर स्थित शिव मंदिर में प्रदेश यादव महासभा जन कल्याण समिति की ओर से होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट रहे। समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्रीचंद यादव ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है। इस मौके पर बनवारी लाल, सुंदरलाल यादव, मनोहर लाल यादव, राजकुमार यादव, बीर सिंह यादव, हेमराज यादव, शेर सिंह यादव आदि मौजूद थे। इस अवसर पर रामू राजोरिया, अभिषेक गुप्ता, जगदीश अरोड़ा, इम्तियाज अहमद, इब्राहिम, शकील अहमद, वसीम अहमद, अशोक गहलोत, हिना खान, कासिम चौधरी आदि शामिल रहे।

जीएमएस रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह कार्?

जीएमएस रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह कार्?

जीएमएस रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह कार्?

जीएमएस रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह कार्?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें