फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में खोला जाएगा ग्राहक सेवा केंद्र

विज्ञापन
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक में विचार रखते विजय सागर।
विज्ञापन
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक रविार को राजपुर रोड स्थित विश्व संवाद केंद्र में हुई। जिसमें पंचायत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय सागर ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी ग्राहक सेवा केेंद्र खोला जाएगा। उन्होंने ग्राहकों के हितों को लेकर कारगर कदम उठाए जाने की जरूरत पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

विजय सागर ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए वर्ष 1947 में महाराष्ट्र के पुणे में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का गठन किया गया था। इसके बाद उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 का प्रावधान किया गया। जिसमें जिला उपभोक्ता फोरम, राज्य उपभोक्ता फोरम व राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम का गठन कर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा का प्रावधान किया गया है।
कहा कि आनलाइन खरीदारी में की जा रही धोखाधड़ी रोकने के लिए सरकार की ओर से कई प्रावधान किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी न हो इसके लिए उत्तराखंड में भी ग्राहक सेवा केंद्र खोला जाएगा। इस सेवा केंद्र से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिसके लिए राज्य में बडे़ स्तर पर जन जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार, पंचायत के प्रांत अध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रांतीय सचिव मोहन सिंह बिष्ट, प्रांत संगठन मंत्री लाखन सिंह, सचिव कमल गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष भार्गव, अनुराधा रावत, कुलदीप सिंह, मनोज गौड़, सुभाष चंद जोशी, पीएम यादव, सतेंद्र सिंह, तरुण आहूजा, आशीष काला, राजकुमार दक्ष, दुर्गेश मोहन शर्मा, सुमन नौटियाल, सुनील कुमार राठी, रामचंद्र पवार आदि उपस्थित थे।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक में शामिल लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें