यूटीयू की ओर से सरकार को 18 नवंबर से तकनीकी कॉलेज खोलने का सुझाव दिया गया था। कॉलेजों ने भी अपने स्तर पर तैयारी पूरी की हुई थी, लेकिन सरकार ने मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। इससे छात्रों को भी निराशा हाथ लगी है। हालांकि, विवि के इस फैसले से अब अंतिम वर्ष के छात्रों को राहत जरूर मिली है।
सरकार को 18 नवंबर से तकनीकी कॉलेज खोलने का सुझाव दिया था, लेकिन इस पर फैसला नहीं हो सका। तकनीकी कोर्स के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल सबसे महत्वपूर्ण हैं। ऑनलाइन क्लास में प्रैक्टिकल कराना संभव नहीं है। ऐसे में छात्रों का बड़ा नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए विवि से संबद्ध कॉलेजों को चौथे व तीसरे वर्ष के छात्रों की प्रैक्टिकल क्लास के लिए खोला जाएगा। छात्रों को रोटेशन आधार पर सीमित संख्या में बुलाया जाएगा।
- प्रो. एनएस चौधरी, कुलपति, यूटीयू