फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने बढ़ाई उत्तराखंड में ठिठुरन

Mon, 22 Dec 2014 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में ठंड फिलहाल कम होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों हल्की बारिश की संभावना जताई है, वहीं दून में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को भी रहेंगे बादल
रविवार को दिनभर हल्की धूप खिली, लेकिन बीच-बीच में बादलों ने सूरज को छिपा लिया। शाम को सर्द हवाओं ने फिर ठंड का अहसास बढ़ा दिया।

मौसम विभाग ने रविवार का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया। राजधानी में सोमवार को भी हल्के बादल रहेंगे।

पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। दून में भी कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें