फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे शीतलहर का अलर्ट, पाले के साथ कोहरा छाने की संभावना

Fri, 21 Dec 2018 09:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सर्दी से बचने के लिए अलाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटे शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे की वजह से परेशानी हो सकती है। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहे जबकि मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत कोहरे से हुई।

विज्ञापन


राजधानी में भी पाला पड़ने की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 22.7 और रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।  मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शीतलहर के साथ ही हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा भी छा सकता है। 

देहरादून में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन रात को पाला पड़ने की वजह से परेशानी हो सकती है। पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। फिलहाल कहीं भी बारिश या बर्फबारी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नीती घाटी और औली में लगातार गिर रहे तापमान के कारण गदेरे और झरने जम गए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गदेरों में बहती जलधारा जमने से निचले क्षेत्र जोशीमठ नगर के साथ ही तपोवन क्षेत्र के गांवों में पेयजल की समस्या हो गई है। जोशीमठ में इन दिनों तापमान माइनस 3, नीती घाटी में माइनस 18 है।

तिब्बत (चीन) सीमा से जुड़ी नीती घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के गांवों में भोटिया जनजाति के ग्रामीण रहते हैं जो शीतकाल में निचले क्षेत्रों में चले जाते हैं। कड़ाके की ठंड के कारण औली रोड के किनारे जगह-जगह झरने भी जम गए हैं और नीती घाटी में जलधाराएं बर्फ बनने से सुंदर आकृतियां उभर आई हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें