हादसे में चाचा-भतीजे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात करीब साढ़े दस बजे शवों को खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया।
शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में शवों का पोस्टमार्टम किया गया। दोपहर बाद शवों को लेकर परिजन गांव के लिए रवाना हो गए थे। बांसवाड़ा में गौरीकुंड हाईवे बंद होने शवों को मयाली-गुप्तकाशी से गांव पहुंचाया गया। शनिवार को पैतृक घाट पर मृतकों की अंत्येष्टि की जाएगी।