फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शुरु हुई हाड़ कंपा देने वाली ठंड, मुनस्यारी में 02 डिग्री पहुंचा पारा

Fri, 24 Nov 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड का असर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में न्यूनतम तापमान जहां 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं मुनस्यारी में यह 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन


यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। दिन के समय हल्के और मध्यम स्तर के बादल छाने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार रात के समय आसमान साफ रहने और पाला गिरने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। फिलहाल बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन अभी बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

सूखी ठंड का असर

demo pic
कुछ दिनों तक अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। उधर, मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि घाटी वाले इलाकों में सुबह के समय कोहरे के कारण तापमान गिर रहा है। जिले में लंबे समय से बारिश न होने के कारण सभी इलाकों में सूखी ठंड का असर होने लगा है।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस मौसम में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार जैसी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे मौसम में ठंड और धूल से बचने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

ऊंचाई वाले स्थानों पर पड़ेगा पाला

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक प्रदेश के दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर पाला पड़ने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू होने का अनुमान है। प्रदेशभर में ठंड का प्रकोप शुरू हो चुका है।

राजधानी में भी रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री तक जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर आगामी दो से तीन दिन तक पाला पड़ने और ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं। राजधानी में दिन में आसमान साफ रहेगा। रात का तापमान आठ डिग्री तक जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें