फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर 27 साल बाद पड़ा ऐसा संयोग, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

Mon, 07 Aug 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा बंधन पर इस साल चंद्रग्रहण पड़ रहा है। लेक‌िन इसके साथ ही इस बार 27 सालों बाद एक और संयोग बना है। जो कुछ राश‌ियों के ल‌िए अच्छा तो कुछ पर बुरा असर भी डाल सकता है।
विज्ञापन


इस बार श्रावणी उपाक्रम और रक्षाबंधन अलग-अलग दिन हैं। वर्ष 1990 में श्रावण पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण था। पूर्णिमा तिथि, सोमवार एवं श्रावण नक्षत्र इस बार की तरह ही तब भी थे। इसका सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। 

श्रावण माह की पूर्णिमा को श्रावणी उपाक्रम किया जाता है। लेकिन इस वर्ष ग्रहण होने से उपाक्रम श्रावण शुक्ल पंचमी तिथि या हस्त नक्षत्र युता पंचमी में करना चाहिए जो कि 28 जुलाई को है। ग्रहण या संक्रांति से युक्त दिन में उपाक्रम नहीं करते।
विज्ञापन

ऐसे करें भूलवश हुए पापों के निराकरण

आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार इस वर्ष श्रावण पूर्णिमा के दिन संक्रांति तो नहीं है परंतु मध्य रात्रि से पूर्व खंड चंद्र ग्रहण घटित होने से श्रावणी उपाक्रम 28 जुलाई को हस्ता नक्षत्र युता श्रावण शुक्ल पंचमी (उदयकालीन पंचमी) में होगा।

श्रावण शुक्ल पक्ष में श्रवण नक्षत्र के अंतर्गत वेद परायण, स्वाध्याय आदि शुभ कृत्य को ही उपाक्रम कहा जाता है। डा. आचार्य सुशांत राज के अनुसार प्राचीन काल में गुरु अपने शिष्यों के साथ यह कर्म करते थे।

​वर्षभर भूलवश हुए पापों के निराकरण के लिए प्रायश्चित के रूप में हेमाद्रि स्नान संकल्प कर दश विध स्नान करने का विधान है। श्रावणी पर्व से ही चारों वेदों का अध्ययन प्रारंभ किया जाता है। इस दिन जनेऊ धारक जनेऊ की पूजा करते हैं। 

ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

मेष- शरीर‌िक कष्ट, तनाव 

वृष- मन परेशान, बंधु से विरोध

मिथुन- लाभ एवं उन्नति

कर्क- गृहस्थ में तनाव, क्लेश

सिंह- धन का व्यय, संघर्ष
विज्ञापन

ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

कन्या- शत्रु भय, चिंता बढ़ेगी

तुला- कार्य लाभ, वाहन लाभ

वृश्चिक- सफलता, संतान सुख

धनु- बनते कार्यों में बाधाएं

मकर- शरीर कष्ट, उलझनें

कुंभ- खर्च में वृद्धि, धन हानि

मीन- उन्नति, श्रेष्ठ जनों से लाभ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें