फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर लगी उत्तराखंड में आचार संहिता

Mon, 07 Jul 2014 08:20 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में एक बार फिर से आचार संहिता लागू हो गई है। पंचायत चुनाव के तहत करीब 15 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना लागू की है। आचार संहिता 28 जुलाई तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक ग्राम पंचायत सदस्यों के 14942 रिक्त पदों के लिए फिर से चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ग्राम प्रधानों के24 पद रिक्त है। अभी हाल ही के पंचायत चुनाव में इन पदों पर नामांकन नहीं हुए थे।

मतदान 26 और मतगणना 28 जुलाई को
प्रदेश में करीब 48 हजार पंचायत सदस्यों के और 7600 ग्राम प्रधानों के पद हैं। आयोग ने चुनाव का पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इसके तहत मतदान 26 जुलाई और मतगणना 28 जुलाई को होगी।
विज्ञापन


चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संबंधित 12 जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। इससे पहले पंचायत चुनाव के तहत 25 जून तक प्रदेश में आचार संहिता लागू थी।

अब ग्राम प्रधानों के हाथ में चाबी
करीब 15 हजार रिक्त पदों को भरने की चाबी अब ग्राम प्रधानों के हाथ में है। पंचायत चुनाव 2008 में भी करीब 10 हजार पद रिक्त रह गए थे और बाद में हुए चुनाव में ही भरे जा सके थे। इस बार भी संभव है कि स्थानीय स्तर पर दबदबा बनाए रखने के लिए प्रधानों की कोशिश से रिक्त पद भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें