फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीएम ने रखी कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर की नींव, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Fri, 28 Jun 2019 09:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को कुआंवाला में देश के पांचवें भारतीय तटरक्षक भर्ती केंद्र का शिलान्यास किया। इस दौरान कोस्टगार्ड के महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं के लिए यह भर्ती एवं ट्रेनिंग सेंटर लाभकारी साबित होगा।

विज्ञापन


इससे प्रतिवर्ष डेढ़ हजार युवाओं को नौकरी मिल सकेगी। राज्य सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड को यह सेंटर मिला है। 42 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सेंटर को डेढ़ साल में तैयार किया जाएगा। महानिदेशक ने बताया कि कोस्टगार्ड समुद्री सीमाओं की निगरानी और चौकसी में अहम योगदान देते हैं। वर्ष में दो बार कोस्टगार्ड भर्ती की जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती सेंटर से उत्तराखंड ही नहीं समीपवर्ती राज्यों के युवाओं को भी लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से आयोजित किए गए रैबार कार्यक्रम में डेढ़ साल पहले परिकल्पना की गई थी जो आज शिलान्यास के रूप में पूरी हो गई। इसके अलावा देहरादून में जल्द ड्रोन सिटी भी तैयार की जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जौलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण होने जा रहा है।
विज्ञापन


छह माह में उत्तराखंड में जितने पर्यटक आते थे, उतने सरकार की ओर से दी सुविधाओं के चलते 50 दिनों में राज्य में पहुंचे हैं। सीएम ने कहा कि राज्य के सीमांत क्षेत्रों में अखरोट की खेती के लिए नर्सरी बनाने के लिए निशुल्क व्यवस्थाएं की जा रही हैं। राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार सकारात्मक प्रयास कर रही है। 

शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा, नगर निगम देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं, मुकेश पुरोहित, भीष्म शर्मा, डॉ. अहमद इकबाल, विनय गोयल, राजपाल सिंह रावत, संजय सिंह चौहान, करन बोरा, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें