फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में रणजी ट्रॉफी मैच आयोजन की बाधा दूर 

Tue, 17 Oct 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
stadium
विज्ञापन
उत्तराखंड में अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित रणजी ट्रॉफी मैच के सफलतापूर्वक संचालन के लिए एक कोआर्डिनेशन कमेटी बनाने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन


कमेटी में सभी मौजूदा संगठनों के एक-एक सदस्य को शामिल किया जाएगा। सभी संगठनों की ओर से संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित अनापत्ति पत्र भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भेजा जाएगा। सहमति बनने पर इस बात का फैसला सोमवार को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में क्रिकेट एसोसिएशनों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया।

मुख्यमंत्री ने सभी क्रिकेट एसोसिएशनों से आह्वान किया कि राज्य हित में और प्रदेश के उभरते युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के हित में एक होकर उत्तराखंड राज्य की एक क्रिकेट एसोसिएशन बनाने में सहायता करें। उन्होंने कहा कि राज्य के बहुत से क्रिकेट खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं, लेकिन राज्य की अपनी क्रिकेट टीम न होने की वजह से वे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन


बहुत से युवा खिलाड़ियों को अन्य राज्यों की क्रिकेट एसोसिएशन अपनी टीम में खेलने भी नहीं देती हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि उत्तराखंड की अपनी कोई एक क्रिकेट एसोसिएशन नहीं है, जिसे बीसीसीआई द्वारा मान्यता मिली हो। बैठक में खेल मंत्री अरविंद पांडेय, मुख्य सचिव एस रामास्वामी, खेल सचिव हरबंस सिंह चुघ और संयुक्त निदेशक  खेल प्रशांत कुमार के साथ-साथ उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन, यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन, उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारी मौजूद रहे।

रणजी ट्रॉफी के मैच का आयोजन प्रदेश के लिए एक सुनहरा अवसर है। सभी क्रिकेट एसोसिएशनों के पदाधिकारी उत्तराखंड के हित में एकजुट होकर रणजी ट्रॉफी मैच का सफलतापूर्वक आयोजन कराएंगे। इस मुद्दे पर सहमति बन गई है। इस संबंध में बीसीसीआई को जल्द से जल्द जानकारी दे दी जाएगी। 
विज्ञापन

- अरविंद पांडेय, खेल मंत्री 

कोआर्डिनेशन कमेटी में कौन-कौन है शामिल 
दिव्य नौटियाल, चंद्रकांत आर्य, पीसी वर्मा, राजेंद्र पाल और संजय गुसाईं

अभी यूपी क्रिकेट एसोसिएशन का पार्ट है उत्तराखंड 
उत्तराखंड में अभी बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त कोई क्रिकेट एसोसिएशन नहीं है। उत्तराखंड अभी भी यूपी क्रिकेट एसोसिएशन का एक पार्ट है। संयुक्त निदेशक खेल प्रशांत कुमार ने बताया कि बीसीसीआई ने यूपी क्रिकेट एसोसिएशन को मैच आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन ने उत्तराखंड की एक एसोसिएशन को मैच कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि मैच का आयोजन 24 से 27 अक्तूबर तक रायपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें