फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ : मुन्ना

Sun, 07 Dec 2025 01:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
हरबर्टपुर सहकारी समिति के शपथ ग्रहण में मौजूद विधायक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख। स्रोत समिति
विज्ञापन

विज्ञापन
बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड हरबर्टपुर के नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति व संचालक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

उन्होंने कहा सहकारी समिति किसानों के सहयोग के अलावा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत संचालित हो रहे महिला स्वयं सहायता समूहों को भी सशक्त बनाने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार सहकारी समितियों को और अधिक मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन




पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करने व किसानों व ग्रामीणों का सहायक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा सहकारिता मजबूत हो तो गांव मजबूत होता है और गांव मजबूत हो तो क्षेत्र और राज्य प्रगति करता है।
विज्ञापन


समारोह में समिति की सभापति वीना देवी, उप सभापति जितेंद्र कुमार रिंकू व संचालक मंडल के सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुमित नेगी, पिंकी रोहिल्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रशांत जैन, राजेश बलूनी, सौरभ गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल, मोहम्मद खालिद गुड्डू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें