फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाकर भट्ट के त्याग व संघर्ष को याद रखेगा उत्तराखंड : गुलेरी

Sun, 07 Dec 2025 01:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
दिवाकर भट्ट के चित्र पर पुष्प अ​र्पित करके श्रद्धांजलि देते उक्रांद कार्यकर्ता व आंदोलनकारी। स्
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल के जिला कार्यालय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी रहे दिवाकर भट्ट को उनकी तेरहवीं पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके प्रदेश निर्माण में किए गए योगदान को याद किया। उक्रांद के निवर्तमान केंद्रीय उपाध्यक्ष शैलेश गुलेरी ने श्रीयंत्र टापू, खैट पर्वत, मुजफ्फरनगर, रामपुर तिराहे के अमर बलिदानों से लेकर लाल किले की प्राचीर तक गूंजते राज्य आंदोलन के उन ऐतिहासिक क्षणों का स्मरण कराया जिनमें फील्ड मार्शल कहे जाने वाले दिवाकर भट्ट के नेतृत्व ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा दिवाकर भट्ट ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन अर्पित कर दिया और उनके त्याग, संघर्ष व नेतृत्व को संपूर्ण राज्य सदैव कृतज्ञ भाव से याद करता रहेगा। उन्होंने कैबिनेट मंत्री रहते हुए भूमि खरीद की सीमा 250 वर्ग मीटर निर्धारित करके प्रदेश के मूल निवासियों के हितों की रक्षा करने का कार्य किया। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उनके निधन से उत्तराखंड ने अपना एक सच्चा प्रहरी, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता और जनमानस के प्रखर प्रतिनिधि को खो दिया है। राज्य निर्माण आंदोलन में उनका योगदान, उनकी सोच, उनकी प्रतिबद्धता और उत्तराखंड की अस्मिता के प्रति उनकी निष्ठा सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। इस दौरान भारी संख्या में उक्रांद कार्यकर्ता व आंदोलनकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें