उत्तराखंड के सीएम विजय बहुगुणा ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम को अरविंद केजरीवाल को अराजक कहा है।
करें संविधान का सम्मान
सीएम बहुगुणा ने दिल्ली में अपनी पार्टी के साथ धरना-प्रदर्शन कर रहे केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल अराजकता छोड़ दें और भारत के संविधान का सम्मान करें।
पढ़ें, पर्यटकों के सामने खुली उत्तराखंड सरकार की पोल
इससे पहले फर्जी पासपोर्ट मामले में फंसे आचार्य बालकृष्ण ने ‘आप’ को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कहा था कि आव एक दिशाहीन पार्टी है। कहा, पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव की बात कर रहे हैं, जबकि विधानसभा के बाद ही उनका असली रंग दिख गया।
पढ़ें, मसूरी जाने वाले कृपया ध्यान दें....
सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी लोगों से वोट बटोरने में सफल हुई उन्हीं मुद्दों पर वह भटक गई है।
तस्वीरों में देखें, बर्फ में ऐसी अठखेलियां देखी है कहीं...
पार्टी के सभी नेता अपने हितों के लिए लड़ रहे हैं। पार्टी का जनाधार अब बढ़ने वाला नहीं है। बालकृष्ण ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किए अपने आंदोलन को वह जारी रखेंगे।
पढ़ें, मांओं ने बेटी के लिए बदल डाली परंपरा
कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार ने हरसंभव कोशिश की, लेकिन आंदोलन को दबा नहीं पाई।