फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बस हादसा: कमिश्नर और डीआईजी हटाए गए, सीएम ने हेली कंपनियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Tue, 03 Jul 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat
विज्ञापन

पौड़ी के धुमाकोट के पास हुए बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर कमिश्नर गढ़वाल दिलीप जावलकर और डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति को हटा दिया गया है। जबकि हेली कंपनियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। 

विज्ञापन


जावलकर फिलहाल पर्यटन सचिव समेत अन्य प्रभार संभालेंगे, जबकि पुष्पक ज्योति डीआईजी एसआईटी के पद पर तैनात रहेंगे। गढ़वाल कमिश्नर का चार्ज शैलेश बगोली को और डीआईजी गढ़वाल का चार्ज अजय रौतेला को दिया गया है। 

उधर घटना में प्रथमदृष्ट्या लापरवाही पाए जाने पर  मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) और एस.ओ धूमाकोट को निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा के दौरान प्रदेश में हेली सेवा प्रदान करने वाली कम्पनियों द्वारा त्वरित सेवा प्रदान करने में लापरवाही बरते जाने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई किए जाने के निर्देश नागरिक उड्डयन विभाग को दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य की सड़कों की मरम्मत के भी निर्देश दिए

trivendra singh rawat
उधर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग को राज्य की सड़कों की मरम्मत के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने भारी बारिश व मानसून के दृष्टिगत प्रदेश में विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में प्रत्येक तीन किमी पर एक जेसीबी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि जांच में इस दुर्घटना के लिए जो भी अधिकारी/कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रदेश में अगले दो दिन भारी वर्षा की आशंका के दृष्टिगत शासन-प्रशासन के अधिकारियों को स्थितियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें