सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को समीक्षा की। इसमें अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित कराएं कि कार्यक्रम केवल देहरादून तक केंद्रित ने होकर रह जाए। बल्कि पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम हो। सीएम ने कहा कि योगा को फैशन में लाना होगा।
उन्होंने कहा कि गोविंद घाट, त्रिवेणी घाट, हेमकुंड साहिब में धार्मिक स्थलों के अलावा जेलों तथा अनाथालयों में भी योग कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएं। 15 जून से योग सप्ताह शुरू होगा। देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम के लिए वाटरप्रूफ टेंट, आने वाले लोगों के लिए वाहनों की व्यवस्था आदि करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर परमार्थ निकेतन, गुरुकुल कांगड़ी, शांति कुंज, पुलिस विभाग, एनसीसी, एनएसएस, सचिवालय प्रशासन, शिक्षण संस्थानों तथा अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों के पदाधिकारियों से योग दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।