फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.93 करोड़ रुपये में बने संग्रहालय का सीएम ने किया लोकार्पण

Tue, 25 Apr 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,श्रीनगर
विज्ञापन
संग्रहालय का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पौड़ी जनपद ‌स्थित बुघाणी में स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा से सं‌बंधित राजकीय संग्रहालय का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि इस गांव से निकले स्व.बहुगुणा ने उस दौर में इलाहाबाद जाकर राजनीति में नाम कमाया। तब अपने प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा की सुविधाएं नहीं थी। उन्होंने बताया कि अलग विचारधारा के बावजूद वर्ष 1981 के चुनाव में उन्होंने बहुगुणा का साथ दिया क्योंकि वह गढ़वाल के सम्मान के लिए लड़ रहे थे। 

इसके निर्माण को राज्य के संस्कृति मंत्रालय ने वर्ष 2012 में स्वीकृत दी थी। वर्ष 2013 में कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को इसके लिए 2.93 करोड़ रुपये मिले। लोनिवि इसमें दिल्ली के एनजीओ सागर की कसल्टेंसी सेवा ली। लोनिवि ने यहां स्व. बहुगुणा से जुड़ी सामग्रियों का संरक्षण, पुराने घर का पुनरोद्धार, संग्रहालय निर्माण और संपर्क मार्ग का निर्माण करवाया है। इससे पूर्व सीएम का हेलीकॉप्टर सुमाड़ी में उतरा। यहां से वह कार से बुघाणी पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब नहीं बनेगी आमदनी का जरिया
कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब को आय का स्रोत नहीं बनाया जाएगा। शराब नीति में बदलाव किया जा रहा है। कंडाली, चीड़ का पिरुल व मशरूम आय का स्रोत बनेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें