पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने दावा किया था कि उनके पास मुख्यमंत्री के करीबियों के स्टिंग ऑपरेशन की कॉपी है, लेकिन वह उन्हें सार्वजनिक नहीं करेंगी। स्टिंग करने वाले ही उसका प्रदर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री रावत ने इंदिरा हृदयेश के बयान को चुनौती दी थी कि यदि उनका (मुख्यमंत्री) और उनके रिश्तेदार का कोई स्टिंग ऑपरेशन है तो परेड ग्राउंड में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर दिखाएं।
मुख्यमंत्री की चुनौती पर सीईओ उमेश कुमार शर्मा सामने आए हैं। उन्हाेंने जिलाधिकारी और एसएसपी को ई-मेल भेजकर परेड ग्राउंड में स्टिंग ऑपरेशन प्रदर्शित करने की अनुमति मांगी है।
ई-मेल में उमेश ने लिखा है कि उन्हें सीएम की चुनौती स्वीकार है। उन्हें स्टिंग ऑपरेशन के प्रदर्शन की इजाजत दी जाए, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के जीरो टॉलरेंस का सच सामने लाया जा सके।
व्हाट्सएप ग्रुप और मीडिया के माध्यम से ई-मेल आने की बात उनके संज्ञान में आई है। अब तक उन्हें इस तरह का कोई ई-मेल नहीं मिला है। अगर कोई ई-मेल मिलता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
उमेश कुमार की तरफ से अनुमति संबंधी कोई ई-मेल अथवा फैक्स नहीं मिला है। यदि कोई मेल या फैक्स आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-मनुज गोयल, सिटी मजिस्ट्रेट