ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
क्षत्रिय चेतना मंच कल्याण संस्था ने सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तराखंड रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। नगर निगम में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती और उत्तराखंड क्षत्रिय रत्न सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया।
नगर निगम सभागार में आयोजित समारोह में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि समाज को गतिशील रखने के लिए संवेदनशीलता बहुत जरूरी है। उन्होंने नदियों को बचाने और पुनर्जीवित करने के लिए लोगों व सामाजिक संस्थाओं का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। इसके लिए रिस्पना व कोसी से अभियान की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाला गामा, क्षत्रिय चेतना मंच के अध्यक्ष मोहन सिंह चौहान, उपाध्यक्ष मातबर सिंह बिष्ट, महासचिव रवि सिंह नेगी, संरक्षक राजेंद्र सिंह खत्री आदि उपस्थित रहे।