देहरादून जनपद के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक की अब दौड़ धूप बढ़ जाएगी। उन्हें देहरादून के स्थान पर दो बड़े जनपदों क्रमश: यूएस नगर और नैनीताल का प्रभार दिया गया है। यूएस नगर का प्रभार प्रकाश पंत देख रहे थे। उनके पास बागेश्वर जनपद का भी प्रभार था। पंत के दोनों जनपदों में बदलाव किया गया है। अब वह चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद का प्रभार देखेंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय को पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद का प्रभार संभालेंगे।
अभी तक वह टिहरी जनपद का प्रभार देख रहे थे। नैनीताल का प्रभार देख रहे कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को अब अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी मंत्रियों के जनपदों में बदलाव की वजह परफॉरमेंस, सियासी किचकिच और भौगोलिक असंतुलन के साथ ही आने वाले लोक सभा चुनाव को भी माना जा रहा है।
प्रभारी मंत्रियों के जिले तब और अब
प्रभारी मंत्री तब अब
सतपाल महाराज चमोली/ हरिद्वार हरिद्वार
प्रकाश पंत यूएसनगर/बागेश्वर चमोली/ रुद्रप्रयाग
मदन कौशिक देहरादून यूएसनगर/ नैनीताल
डॉ. हरक सिंह नैनीताल अल्मोड़ा
यशपाल आर्य पौड़ी/रुद्रप्रयाग देहरादून
सुबोध उनियाल पिथौरागढ़ पौड़ी
अरविंद पांडेय टिहरी पिथौरागढ़/ चंपावत
रेखा आर्य चंपावत बागेश्वर
डॉ. धन सिंह रावत अल्मोड़ा टिहरी/ उत्तरकाशी