फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पर सीएम रावत का बयान, जानिए महिलाओं को लेकर क्या बोले त्रिवेंद्र

Tue, 18 Apr 2017 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार तीन तलाक के विरोध में खड़ी महिलाओं और बहनों के साथ है। नारियों पर अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं हो सकता। सीएम ने सरकारी मिलों को गन्ना भुगतान को लिए लेखानुदान से 20 करोड़ रुपये जारी करने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राइवेट मिलों को तत्काल गन्ना भुगतान करने को कहा गया है, भुगतान नहीं होने पर मिलो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर विधायक प्रदीप बत्रा की ओर से शहर की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। साथ ही विकास कार्यों के प्रस्ताव सौंपे गए। 

नेहरू स्टेडियम में भाजपा की ओर से आयोजित डा. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह का शंखध्वनि के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अस्पृश्यता देश के लिए कलंक है। देश और समाज के लिए विकास के लिए इससे  मुक्त होना है। केंद्र की अटल सरकार ने ही डा. अंबेडकर को भारत रत्न का सम्मान दिया।
विज्ञापन


भाजपा की स्पष्ट विचारधारा है सबका साथ सबका विकास। यही कारण है कि आज भारत की जीडीपी चीन से भी आगे निकल गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का 2022 तक सबको शिक्षित एवं हर व्यक्ति को घर का साकार किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन तलाक को गलत ठहराया

उन्होंने तीन तलाक को गलत ठहराया। कहा कि लेखानुदान से सरकारी मिलों के गन्ना भुगतान के लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। साथ ही प्राइवेट शुगर मिलों को तत्काल भुगतान के आदेश दे दिए गए हैं।

उन्होंने कानून व्यवस्था पर नेताओं और अधिकारियों को कड़ा संकेत देते हुए कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस मौके पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने मोदी ही डा. अंबेडकर के सपनों का भारत निर्मित्त करेंगे। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हर क्षेत्र में विकास कराने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्रिकेट ऋषभ पंत को खेल सम्मान दिए जाने, इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण, पुल निर्माण, कावंड पटरी सौंदर्यीकरण, रुड़की को मेट्रो योजना से जोडने, नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने, वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट को शुरू कराए एवं पर्यटन सूचना केंद्र बनाए जाने के प्रस्ताव प्रस्ताव रखे।

विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के विकास के मार्ग पर चल रही है। पूर्व विधायक चंद्रशेखर, सुशील त्यागी, धीर सिंह, सुनील साहनी, जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी, सुबोध राकेश आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें