फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के मंदिरों में जाने पर बोले सीएम ‘गधे को साबुन से नहलाओ या शैंपू से, वह घोड़ा नहीं बन सकता’

Tue, 05 Dec 2017 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
विज्ञापन
trivendra singh rawat and rahul gandhi
विज्ञापन
इन दिनों मंदिरों के चक्कर काटते घूम रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री के बोल कुछ बिगड़े दिखे। उन्होंने कहा कि ‘गधे को चाहे साबुन से नहलाओ या शैंपू से, वह घोड़ा कभी नहीं बन सकता’।
विज्ञापन


रविवार को कोर इंजीनियरिंग कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। इसके लिए वहां की जनता का आभार। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का सफाया होना तय है।

अपनी सरकार को विकास के लिए पूरी तरह समर्पित बताते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल की विकास की योजनाएं गिनाईं। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से पूछा की कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों मंदिरों के चक्कर काटते घूम रहे हैं, उन्हें अपने आपको हिंदू साबित करने के लिए प्रयास करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उनकी प्रतिक्रिया क्या है तो मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘गधे को साबुन से नहलाओ या शैंपू से, वह घोड़ा कभी नहीं बन सकता’।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें