उत्तराखंड में लोकायुक्त को लेकर अभी तक हो हल्ला करने वाली बीजेपी की सरकार सत्ता में आते ही पलट गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड को लोकायुक्त की जरूरत नहीं है।
वहीं उन्होंने कहा कि शराब से पैसे कमाना प्रदेश सरकार की नीति नहीं है। शराब को धीरे-धीरे उत्तराखंड से खत्म कर देंगे। अभी तत्काल शराब को पूर्ण रूप से बंद कर दिया तो दो हजार करोड़ का राजस्व मिलना बंद हो जाएगा और ऐसी स्थिति में कर्मचारियों का वेतन देना मुश्किल हो जाएगा।
शराब को पूर्ण रूप से बंद करने से पहले हमें आय के दूसरे संसाधन मजबूत करने पड़ेंगे। हालांकि, फिलहाल राज्य में शराब की दुकान खुलने का समय घटाकर 6 घंटे कर दिया है।