ये है योजना
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख, सेवा व व्यापार क्षेत्र में 10 लाख तक स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। कुल प्रोजेक्ट लागत पर सरकार की ओर से 10 से 25 प्रतिशत तक ऋण अनुदान दिया जाता है। इसी तरह नैनो योजना में 50 हजार तक कोई भी छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार 25 से 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।
ऐसे करें आवेदन
सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए स्वरोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में छह हजार और नैनो योजना के तहत 10 हजार लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। कोई भी व्यक्ति स्वरोजगार शुरू करना चाहता है तो www.msy.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार व नैनो योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध हो सके, इसके लिए नियमों का सरलीकरण किया गया है। सरकार का प्रयास है कि स्वरोजगार के लिए लाभार्थियों को आसानी से ऋण उपलब्ध हो। इसके लिए नीतियों में बदलाव किया जा रहा है। -चंदन राम दास, उद्योग मंत्री