फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों की बल्ले-बल्ले, सीएम बोले कर देंगे पक्के!

Mon, 30 Sep 2013 04:40 PM IST
अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम विजय बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 40 हजार पदों की शीघ्र भर्ती की जाएगी। साथ ही 10 वर्ष से अधिक समय से कार्य कर रहे संविदा कर्मियों को भी स्थायी किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार आपदा में प्रभावित ट्रांसपोर्ट और होटल व्यवसाय को भी सहायता देगी। सीएम रविवार को यहां सिटी क्लब में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित खाद्य सुरक्षा अधिनियम पर आयोजित मंडलीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

आपदा में हताहत हुए लोंगो भी नौकरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम विश्व की सबसे बड़ी सार्वजनिक योजना है। विपक्षी दल लोगों की भावनाओं को भड़का कर वोटों की राजनीति कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस सरकार जनता के अधिकारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन


सीएम ने पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ के ड्रीम प्रोजेक्ट रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए इसी वित्तीय वर्ष में आठ करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ का गठन किया जा रहा है। आपदा में जान गवां चुके लोगों के परिजनों को सक्षम होने पर नौकरी दी जाएगी। बाढ़ को रोकने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी।

26 अक्तूबर को मिलेगा भाजपा को जवाब
प्रदेश में पर्यावरण को ध्यान में रखकर ही विकास कार्य कराए जाएंगे। 26 अक्तूबर को देहरादून में प्रदेश स्तर की रैली की जाएगी, जिसमें भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि आज विश्व हृदय दिवस है, इसलिए दिल से सुनो, दिमाग कभी-कभी खुरापात कर सकता है।

कार्यशाला का नेतृत्व कर रहे प्रदेश के कबीना मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को पहुंचाया जाएगा।

योजना के तहत राज्य के करीब 61.94 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। इसके तहत महिलाओं के नाम से राशन कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजना के सही क्रियान्वयन के लिए इसकी जानकारी और लाभ गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कांग्रेस फिर से सत्ता में काबिज होगी
कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि योजना के तहत सस्ता अनाज सरकार उपलब्ध कराएगी, लेकिन इसकी निगरानी कांग्रेस को करनी है। यदि इसका लाभ सभी घरों में पहुंचता है तो कांग्रेस फिर से सत्ता में काबिज होगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो विपक्षी दल इसका लाभ उठाएंगे।

इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या और कबीना मंत्री इंदिरा हृदयेश के अलावा केंद्रीय मंत्री हरीश रावत, खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, प्रकाश जोशी और पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ आदि कई कांग्रेसी दिग्गज मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें