फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath: सीएम धामी का बयान, कहा- जोशीमठ में कुछ लोगों का अनावश्यक एजेंडा चलाना ठीक नहीं

Wed, 01 Feb 2023 10:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम धामी ने कहा कि ऐसे लोगों को इस तरह के काम नहीं करने चाहिए। जोशीमठ शहर को लेकर राज्य सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ भू-धंसाव की आड़ में कुछ लोगों का अनावश्यक अलग तरह का एजेंडा चलाना ठीक नहीं है। वहां राष्ट्रीय महत्व की विकास योजनाओं पर काम हो रहा है, लेकिन कुछ लोग उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


Joshimath: चीन के साथ पींगे तुम बढ़ाओ...और एजेंट हम कहलाएं...भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर पलटवार, उठे ये सवाल

मुख्यमंत्री सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा ऐसे लोगों को इस तरह के काम नहीं करने चाहिए। जोशीमठ शहर को लेकर राज्य सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। उस पर काम भी हो रहा है। हम चाहते हैं कि सभी का पुनर्वास करें, सभी की भरपूर सहायता हो। उन्होंने कहा कि सरकार कोई कमी करने वाले नहीं है। लेकिन कुछ लोग इसकी आड़ में बेवजह अपना एजेंडा चलाएं, यह ठीक नहीं है।
विज्ञापन


योगी जी का धन्यवाद, यूपी-उत्तराखंड के मसले हल हुए
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से दोनों राज्यों के बीच के 22 साल पुराने ज्यादातर मामले हल हुए। जो मामले रह गए हैं, उनका भी समाधान हो जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें