गोरखनाथ दरबार से मुख्यमंत्री को मिला जीत का आशीर्वाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोरखनाथ दरबार में मत्था टेका और मंदिर की परिक्रमा की। दरबार में सीएम के साथ मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले विधायक कैलाश गहतोड़ी भी थे। महंत सोनूनाथ ने सीएम धामी को उपचुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने मंच उप तहसील का संचालन शुरू कराने, चंपावत में एआरटीओ कार्यालय खोलने सहित दस घोषणाएं भी कीं। मंदिर परिसर में हुई चौपाल में मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्र के विकास के लिए हर स्तर पर काम करने का एलान किया। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि सीएम धामी के इस क्षेत्र से प्रतिनिधि होने से विकास बुलेट ट्रेन की गति से होगा। जिलाध्यक्ष दीपक पाठक की अध्यक्षता और हरीश भट्ट के संचालन में हुई चौपाल में प्रांतीय संगठन मंत्री अजेय, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भी विचार रखे।
मुख्यमंत्री ने किए ये दस एलान
टनकपुर-चंपावत में एक-एक एआरटीओ कार्यालय खोला जाएगा।
अमोड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मंजूरी।
मंच उप तहसील का संचालन होगा।
बनबसा में मिनी स्टेडियम।
टनकपुर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को ट्रिपल ई के दर्जे के लिए कार्यवाही होगी।
चाय बागान से हिंगलादेवी मंदिर तक रज्जूमार्ग।
चंपावत को अखिल भारतीय स्तर पर पर्यटन मानचित्र में लाने के लिए पर्यटन विभाग विशेष कार्ययोजना तैयार करेगा।
सूखीढांग-श्यामलाताल मोटर मार्ग, ठुलीगाड़-भैरव मंदिर मोटर, सूखीढांग-डांडा-मीडार-रीठा साहिब सड़क को राज्य सड़क का दर्जा देना।
चंपावत गोलू देवता, घोड़ाखाल गोलू देवता और चितई गोलू देवता को मिलाकर एक विशेष गोलज्यू कॉरिडोर बनाया जाएगा।
मां पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र और देवीधुरा मंदिर क्षेत्र का प्राथमिकता के आधार पर विकास होगा।
ये भी पढ़ें...सीएम की अग्नि परीक्षा : चंपावत में धामी के लिए चक्रव्यूह रचेगी कांग्रेस, पढ़िए राज्य में उपचुनाव का रोचक इतिहास