फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राजस्व क्षेत्रों में हुआ काफी बदलाव, सीएम ने कहा- चरणबद्ध ढंग से नियमित पुलिस को सौंपे जाएंगे

Sat, 08 Oct 2022 06:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार काफी समय से राजस्व क्षेत्रों को लेकर मंथन भी कर रही थी। इससे जुड़े सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श हो चुका है। उन्होंने कहा कि जहां पर्यटन बढ़ा है, सड़कें बनीं हैं अवस्थापना सुविधाएं बढ़ी हैं और लोगों का आवागमन तेज और अधिक हुआ है उन राजस्व क्षेत्रों को चरणबद्ध नियमित पुलिस को सौंपने की जरूरत है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले सालों में राजस्व पुलिस क्षेत्रों में काफी बदलाव आ चुका है। इसलिए सरकार इन क्षेत्रों को चरणबद्ध ढंग से नियमित पुलिस को सौंपेगी। मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों को राजस्व पुलिस को सौंपे जाने की तैयारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य का बहुत सारा भूभाग राजस्व पुलिस के क्षेत्र में है, जिनमें पिछले सालों में काफी बदलाव आ चुका है।

 

उन्होंने कहा कि सड़कें बन गई हैं। पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं। इस मसले पर सरकार काफी समय से मंथन भी कर रही थी। इससे जुड़े सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श हो चुका है। उन्होंने कहा कि जहां पर्यटन बढ़ा है, सड़कें बनीं हैं अवस्थापना सुविधाएं बढ़ी हैं और लोगों का आवागमन तेज और अधिक हुआ है उन राजस्व क्षेत्रों को चरणबद्ध नियमित पुलिस को सौंपने की जरूरत है।

विज्ञापन

 बता दें कि गृह विभाग की बैठक में सीएम ने मुख्य सचिव को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों से उन राजस्व क्षेत्रों के प्रस्ताव मांगे जिन्हें नियमित पुलिस को सौंपा जा सकता है। 

खुशी की बात है सरकार निर्णय ले रही है
मुझे खुशी है कि सरकार निर्णय ले रही है। जहां रिसोर्ट हैं और जहां पर्यटकों को आना जाना है, उन क्षेत्रों को नियमित पुलिस को देना चाहिए।
- ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष 

ये भी पढ़ें...UkSSSC Paper Leak Case: जेल में बंद हाकम सिंह के अतिक्रमण कर बनाए तीन भवनों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी गांवों को सिविल पुलिस में देना लाभकारी नहीं
मैं सारे गांवों को सिविल पुलिस को देने के पक्ष में नहीं हूं। सिविल पुलिस की व्यवस्था लाभकारी नहीं है। गांव के लोग शांत प्रवृत्ति होते हैं। पुलिस का हस्तक्षेप बढ़ेगा तो वे कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंस जाएंगे। अभी आपसी बातचीत में मामले सुलझ जाते हैं। - हरक सिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें