शारदीय नवरात्र की महा नवमी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने हवन किया और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर नौ कन्याओं का पूजन किया।
शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर हवन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की आराधना की। उन्होंने नौ छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की और आशीर्वाद लिया।