फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ, ब्रांड एंबेसडर को लेकर कही ये खास बात

Wed, 04 Jan 2023 01:11 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सीएम धामी ने कहा की जिस तरह से भारत सरकार विवेकांनद जयंती पर महोत्सव मनाती है, ठीक उसी प्रकार सरकार राज्य और जनपद स्तर पर युवा महोत्सव मनाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मंगल दल को अब प्रोत्साहन राशि 4000 से बढ़ाकर 5000 किया गया।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्य, विधायक खजान दास ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। इसके बाद कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीता। चमोली के कलाकरों ने पौड़ा नृत्य से महोत्सव का आगाज किया। तीन दिवसीय इस महोत्सव का समापन छह जनवरी को होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आशियाना बचाने के लिए जुटे लोग, सियासत हुई तेज, जानिए क्या है ये हल्द्वानी रेलवे की जमीन का विवाद
विज्ञापन


महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर सीएम ने कहा की राष्ट्रीय महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले हमारे ब्रांड एंबेसडर है। उन्होंने कहा कि संकल्प में विकल्प ना आए। सीएम ने कहा की जिस प्रकार से भारत सरकार 12 तारीख को विवेकांनद जयंती पर महोत्सव मनाती है, ठीक उसी प्रकार सरकार राज्य और जनपद स्तर पर युवा महोत्सव मनाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मंगल दल को अब प्रोत्साहन राशि 4000 से बढ़ाकर 5000 किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें