डेबिट व क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक करने पर 600 रुपये तक छूट
एअर इंडिया एक्सप्रेस मोबाइल एप पर सीधे बुकिंग करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। जो यात्री सीधे बुकिंग करते हैं, वे प्रोमो कोड और बैंक आफर के साथ 20 प्रतिशत तक की छूट, एप और वेबसाइट पर नेट बैंकिंग भुगतान पर शून्य सुविधा शुल्क, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए विशेष छूट और गौर्मेयर मेनू से 50 प्रतिशत तक की छूट पर हॉट मील का प्री-बुक करने जैसे लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा मास्टरकार्ड डेबिट और क्रेडिट कार्ड से बुकिंग से घरेलू उड़ानों पर 250 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 600 रुपये की छूट मिलती है।