फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम धामी ने प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, कोटद्वार में बारिश ने मचाई है भारी तबाही

Fri, 11 Aug 2023 06:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

कोटद्वार में बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। 
विज्ञापन
आपदा प्रभावित क्षेत्रों को निरीक्षण करने पहुंचे सीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार में बारिश से प्रभावित इलाकों का सीएम धामी ने हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष व विधायक कोटद्वार रितु खंडूरी भी मौजूद रहीं। अतिवृष्टि ने दुगड्डा ब्लाॅक की मालन घाटी में भारी तबाही मचाई। चूना महेड़ा गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां कई मकान ध्वस्त हो गए हैं जबकि कई मकान मलबे में दब गए और एक वृद्ध लापता हो गया।

विज्ञापन


वहीं सटे सौड़, लदोखी, धरगांव, चौंडली, मैती काटल, जौरासी आदि गांवों में कई नाली कृषि भूमि मलबे में दब गई। चूना महेड़ा की प्रधान सादिया बेगम ने बताया कि गांव में मंगलवार रात को 11:00 बजे हुई अतिवृष्टि के दौरान मोहम्मद उस्मान, रहमत अली, शौकत अली, हकूमूद्दीन के भवन ध्वस्त हो गए जबकि एक वृद्ध रहमत अली (90) लापता हो गए।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag: पौधारोपण कर रही महिलाओं पर गुलदार ने किया हमला, मची भगदड़, एक महिला की लहूलुहान, लोगों में दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण प्रर्मिला देवी, मंजू देवी, बबली देवी के मकान और गोशालाएं मलबे में दब गई हैं। ग्रामीण लापता की तलाश में जुटे हैं। घटना के बाद डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने प्रभावित गांव का दौरा किया। वहीं ग्राम पंचायत सौड़ की प्रधान सैनू देवी ने बताया कि मालन नदी में आई बाढ़ से जायदा बेगम, रोशनी देवी, संगीता देवी की गोशालाएं और अमृत सरोवर बह गए। मलबे से जुड्डा गांव की पाइप लाइन व सिंचाई के पाइप मलबे में दब गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें