फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घर के बहार घूम रही बच्ची को सांप ने डसा, परिजनों को सड़क पर बेहोशी की हालत में मिली, मौत

Fri, 11 Aug 2023 05:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)

सार

12 वर्षीय अदिति घर के बाहर घूम रही थी। इसी दौरान अचानक जंगल से निकलकर एक सांप ने बच्ची को काट लिया। इसके बाद बच्ची रास्ते में ही बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांप ने डसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के ग्राम झिडियानग्रन्ट निवासी बारह वर्ष की बच्ची को घर के बहार घूमते हुए सांप ने काट लिया, जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई। भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम झिडियानग्रन्ट निवासी लोकेश का मकान गांव के बाहर है।

विज्ञापन


शुक्रवार को लोकेश की 12 वर्षीय बेटी अदिति सुबह घर के बाहर घूम रही थी। इसी दौरान अचानक जंगल से निकलकर एक सांप ने बच्ची को काट लिया। इसके बाद बच्ची रास्ते में ही बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी, जिसे देखकर परिजन आनन फानन उसे लेकर पास के अस्पताल में ले गए।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: धाम में निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए सितंबर में उपलब्ध होगा चिनूक हेलिकॉप्टर, सीएस ने ली बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान पति सुशील कुमार का कहना है कि सांप के काटने से बच्ची की मौत हो गई है। मामले में वन विभाग के अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें