फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का प्रहार: जनता से कहा- इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत लिया जाएगा एक्शन

Fri, 08 Apr 2022 02:27 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड में दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद सीएम धामी एक्शन में नजर आ रहे हैं। प्रदेश में कहीं भी भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए आम जनता इस नंबर पर कॉल कर सकती है। जनता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
dhami - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतर्कता विभाग के ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड 1064’ एप का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एप का मजबूत और प्रभावी उपयोग हो। एप पर जो भी शिकायतें आएं, उनका तेजी के साथ निपटारा हो। यदि किसी शिकायतकर्ता की शिकायत विजिलेंस से संबंधित नहीं है, तो उसे सीएम हेल्पलाइन एवं संबंधित विभाग को भेजा जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई है, उसके स्टेटस अपडेट की पूरी जानकारी उन्हें मिलती रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतर्कता विभाग के दो इंसपेक्टरों को विवेचना करने के लिए टैबलेट भी प्रदान किए। सतर्कता विभाग के अन्य कार्मिकों को भी विवेचना के लिए टैबलेट दिए जाएंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धांत पर कार्य किए जाएं। जन समस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने निदेशक सतर्कता को निर्देश दिए कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड 1064 एप का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। आमजन को इस एप की पूरी जानकारी हो।

निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा ने जानकारी दी कि एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है। प्रत्येक शिकायत रजिस्टर होगी, जिसका पूरा डाटा सुरक्षित रखा जाएगा। शिकायतकर्ता की पूरी गोपनीयता रखी जाएगी। यह एप हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधू, सचिव कार्मिक एवं सतर्कता अरविंद सिंह ह्यांकी, एसपी, रेनू लोहानी, सीओ सुरेंद्र सिंह सामंत, अनुषा बडोला, निरीक्षक मारूत शाह व विभा वर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें