फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: उत्तराखंड के दो जिलों में मिले सिर्फ तीन नए कोरोना संक्रमित, अब सक्रिय मामले लगातार हो रहे कम

Fri, 08 Apr 2022 10:05 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से किसी मरीजों की मौत नहीं हुई है। सात संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 88543 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर दो जिलो में सिर्फ तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सात मरीज ठीक हुए हैं। 169 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92200 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 1932 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ये भी पढ़ें...घर में गुलदार घुसने से अफरा तफरी: रेंजर अधिकारी घायल, तस्वीरों में देखिए, रेस्क्यू में जुटी टीम को नहीं मिली अभी तक सफलता

हरिद्वार में दो और देहरादून जिले में एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। सात संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 88543 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 169 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.3 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें