फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां रहने से डरते थे उत्तराखंड के सभी पूर्व मुख्यमंत्री, अब वहां रहेंगे त्रिवेंद्र!

Mon, 20 Mar 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड के सभी पूर्व सीएम जहां रहने से डरते थे अब सूबे के नए मुख‌िया त्रिवेंद्र स‌िंह रावत वहां रहने जाएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिथकों का डर नहीं है, वह न सिर्फ सीएम के लिए  27 करोड़ की लागत से बने बंगले में जा सकते हैं, बल्कि उनके राजतिलक के बाद पांच साल से विरान पड़ा सचिवालय कक्ष भी अब गुलजार हो सकता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के परिजनों ने कहा कि मुख्यमंत्री नये बंगले में शिफ्ट हो सकते हैं। प्रदेश में पिछली सरकारों में बने मुख्यमंत्री मिथकों से खौफ खाते रहे हैं, न्यू कैंट रोड स्थित 27 करोड़ की लागत से बने बंगले का वर्षों से खाली रहना इसकी बड़ी वजह है। इस बंगले को लेकर यह मिथक बना हुआ है कि जो भी मुख्यमंत्री इस बंगले में गया वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया।
Trending Videos
विज्ञापन

इस कमरे को भी मानते हैं अशुभ

- फोटो : file photo
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में तो मुख्यमंत्री के करोड़ों की लागत से बने इस बंगले के साथ ही सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय का एक कक्ष भी मिथको से जुड़ा रहा है। 

420 नंबर के इस कमरे को अशुभ मानते हुए इस कक्ष के बाहर न तो नंबर लिखा हुआ है न ही इस कक्ष में कोई अधिकारी बैठा। यही वजह रही कि यह कक्ष विरान रहा, लेकिन प्रदेश के नये मुख्यमंत्री को लेकर कहा जा रहा है

कि वह मिथकों को नहीं मानते उनके परिजनों के मुताबिक उनके सीएम बनने के बाद न सिर्फ सचिवालय स्थित खाली पड़ा यह कक्ष खुल सकता है बल्कि वीरान पड़ा सीएम का बंगला भी गुलजार हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें